रफ्तार ने 2020 में तलाक के लिए अर्जी दी थी, लेकिन कोरोना के कारण इसमें देरी हो गई। लेकिन अब रफ्तार इस काम में किसी तरह की देरी नहीं चाहते हैं। रफ्तार और कोमल के तलाक का काम लीगल तौर पर शुरू हो गया है। रफ्तार और कोमल की शादी दिसंबर 2016 में हुई थी।
रफ्तार और कोमल 6 अक्टूबर, 2022 को तलाक के पेपर्स पर साइन कर देंगे। इसके बाद हमेशा के लिए दोनों की राहें जुदा हो जाएंगी। हालांकि अभी तक रफ्तार ने इन खबरों पर किसी भी तरह का रिएक्शन नहीं दिया है। लेकिन इन खबरों के रफ्तार के फढंस का दिल तोड़ दिया है।