गलवान का जिक्र कर ऋचा चड्ढा ने किया भारतीय सेना का अपमान! हुईं ट्रोल

WD Entertainment Desk

गुरुवार, 24 नवंबर 2022 (11:03 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखती हैं। हाल ही में ऋचा चड्ढा ने भारतीय सेना को लेकर एक ऐसा ट्वीट कर दिया, जिसके बाद उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

 
ऋचा चड्ढा पर सेना का अपमान करने का आरोप लग रहा है। दरअसल, हाल ही में उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को वापस लेने जैसे आदेशों को लागू करने के लिए एक बयान दिया था। 
 
Photo - Twitter
ऋचा चड्ढा ने इस बयान को कोट करते हुए ट्वीट किया, 'गलवान हाय कह रहा है।' अब इस ट्वीट को लेकर एक्ट्रेस विवादों में घिर गई हैं। यूजर्स ऋचा के इस टईवट को पब्लिसिटी स्टंट और सेना का अपमान बता रहे हैं। 
 
बता दें कि भारत-चीन के बीच 2020 में गलवान में हिंसक झड़प हुई थी, जिसमें 20 भारतीय जवान शहीद हो गए थे। जिसके बाद से ही भारत और चीन के रिश्ते तनावपूर्ण हो गए है। 
Edited By : Ankit Piplodiya 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी