सिंघम अगेन की रिलीज से पहले सिनेमाघरों में दोबारा धमाका करेगी सिंघम

WD Entertainment Desk

शुक्रवार, 11 अक्टूबर 2024 (14:40 IST)
रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म 'सिंघम अगेन' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म दिवाली 2024 के मौके पर सिनेमाघरों में धमाका करने के लिए तैयार हैं। इस फिल्म में अजय देवगन, करीना कपूर, टाइगर श्रॉफ, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण जैसे स्टार नजर आने वाले हैं। 
 
'सिंघम अगेन' की रिलीज से पहले रोहित शेट्टी ने अपनी ब्लॉकबस्टर 'सिंघम' की री-रिलीज की घोषणा कर दी है। 'सिंघम' 18 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज होगी। यह री रिलीज दर्शकों को एक बार फिर भारत के पहले सिनेमाई पुलिस यूनिवर्स की शुरुआत का आनंद लेने का अवसर प्रदान करेगी।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rohit Shetty (@itsrohitshetty)

सिंघम को सिनेमाघरों में वापस लाने का फैसला सिंघम अगेन की रिलीज से पहले बड़े पर्दे पर इस बड़े पैमाने पर मनोरंजन करने वाले फिल्म का अनुभव करने के लिए उत्सुक प्रशंसकों की भारी मांग को देखते हुए लिया गया है। इस री-रिलीज़ से दर्शकों को सिंघम को एक बार फिर से देखने का मौका मिलेगा।
 
जिसने सिंघम को एक क्लासिक फिल्म बना दिया था और साथ ही इस दिवाली पर रिलीज होने वाली सिंघम अगेन के लिए प्रशंसकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी