रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला के घर जल्द गूंजेगी किलकारियां, 4 महीने की प्रेग्नेंट हैं एक्ट्रेस!

WD Entertainment Desk

शुक्रवार, 1 सितम्बर 2023 (12:04 IST)
Rubina Dilaik pregnancy: टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक बीते कुछ समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। खबरें आ रही है कि रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। एक्ट्रेस के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें सामने आने के बाद से ही फैंस इस बात की अटकलें लगा रहे हैं।
 
वहीं अब खबर आ रही है कि रुबीना दिलैक 4 महीने की प्रेग्नेंट हैं। वह जनवरी 2024 की शुरुआत में अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं। हालांकि, एक्ट्रेस या उनके पति अभिनव शुक्ला की तरफ से इस खबर को लेकर कुछ नहीं कहा गया है।
 
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार कपल के एक करीबी सूत्र ने बताया, यह सच है कि रुबीना और अभिनव अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। वह चार महीने से अधिक की प्रेग्नेंट हैं और अगले साल की शुरुआत में उनकी डिलीवरी होगी। वे पैरेंटहुड को अपनाने के लिए बहुत खुश और उत्साहित हैं।
 
रुबीना और अभिनव अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बहुत प्राइवेट रहा है। यही कारण है कि वे प्रेग्नेंसी को सुर्खियों से दूर रखना चाहते हैं और प्राइवेसी में अपने जीवन के इस नए फेज का आनंद लेना चाहते हैं। इसके चलते उन्होंने लंबी छुट्टियों के लिए अमेरिका जाने का फैसला किया।
 
बता दें कि रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला ने साल 2018 में शादी रचाई थी। शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के बीच मनमुटाव की खबरें सामने आई थीं। हालांकि 'बिग बॉस 14' में दोनों फिर करीब आ गए थे। एक्ट्रेस ने खुलासा किया था ‍था कि वह तलाक भी लेना चाहते थे। रुबीना 'बिग बॉस 14' की विनर भी बनी थीं। 
Edited By : Ankit Piplodiya

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी