सैफ अली खान ने बेटे तैमूर को दिया 1.30 करोड़ रुपये का गिफ्ट

सैफ अली खान और करीना कपूर खान का बेटा तैमूर लगातार चर्चाओं में रहता है। जल्दी ही वह एक वर्ष का होने जा रहा है और इसके पहले ही सैफ अली ने बेटे तैमूर के लिए गिफ्ट खरीद लिया है जिसकी कीमत 1.30 करोड़ रुपये बताई जा रही है। 
 
सैफ ने 13 नवंबर को तैमूर के लिए एक जीप खरीदी है जो 1.30 करोड़ रुपये की है। लाल रंग की एसआरटी में तैमूर के लिए स्पेशल बेबी सीट भी लगाई गई है। 


 
शो रूम में जब सैफ पहुंचे तो उन्होंने मीडिया को बताया कि वे तैमूर के लिए इसे खरीद रहे हैं। उसे लाल रंग पसंद भी है। जीप में बेबी सीट इसलिए लगवाई गई है ताकि तैमूर भी इसमें घूम सके। 
 
तैमूर 20 दिसम्बर को एक साल के होने जा रहे हैं। इस दिन को भव्य तरीके से मनाने की योजना मनाई जा रही है। सूत्रों को माने तो सैफ और करीना बर्थडे पार्टी भव्य पैमाने पर देंगे जिसमें नजदीकी लोग शामिल होंगे। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी