सलमान खान से मेरा रिश्ता ऐश्वर्या राय के कारण टूटा

सलमान खान की जिंदगी में यूं तो कई लड़कियां आईं, लेकिन संगीता बिजलानी, सोमी अली, ऐश्वर्या राय बच्चन, कैटरीना कैफ और यूलिया वंतूर से उनकी नजदीकियां बेहद खास रहीं। 
 
सोमी अली को सलमान बेहद पसंद करते थे। इन दिनों सोमी अली का एक इंटरव्यू वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने ऐश्वर्या राय को उनके और सलमान के ब्रेक-अप के लिए जिम्मेदार ठहराया है। 
 
सोमी फ्लोरिडा में रहती थीं और सलमान खान की दीवानी थीं। उन्होंने सलमान से मिलने की जिद कर ली। उनकी मां को बात मानना पड़ी और वे मुंबई रहने आ गए। धीरे-धीरे सोमी अली ने बॉलीवुड में कुछ फिल्में हासिल कर लीं और सलमान के नजदीक पहुंच गईं। 
सलमान के घर सोमी का आना-जाना शुरू हो गया और सलमान भी सोमी को पसंद करने लगे। सलमान को सोमी अपना 'खास' दोस्त मानती थीं। उन्होंने इस इंटरव्यू में कहा है कि जब भी उन्हें मदद की जरूरत पड़ती सलमान मदद करते। सलमान का दिल बहुत बड़ा है। 
 
सोमी और सलमान की नजदीकियां सुर्खियां बटोरने लगीं। इसी बीच सलमान ने ऐश्वर्या राय के साथ 'हम दिल दे चुके सनम' साइन की। वे ऐश्वर्या के प्रति आकर्षित हो गए और ऐश्वर्या, सलमान के प्रति। अचानक ऐश्वर्या के बीच में आने से सलमान और सोमी का रिश्ता टूट गया। 
बाद में सलमान और ऐश्वर्या की भी नहीं बनी। सलमान के खराब व्यवहार के चलते ऐश्वर्या ने उनका साथ छोड़ दिया। 

वेबदुनिया पर पढ़ें