सलमान-अनुष्का की फिल्म 'सुल्तान' की रिलीज को हुए 7 साल पूरे

WD Entertainment Desk

शुक्रवार, 7 जुलाई 2023 (16:57 IST)
Sultan completes 7 years of release: बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान और अनुष्का शर्मा की सुपरहिट फिल्म सुल्तान के प्रदर्शन के 7 साल पूरे हो गए है। यश राज बैनर तले बनीं अली अब्बास जफर निर्देशित फिल्म सुल्तान में सलमान खान, अनुष्का शर्मा, रणदीप हुड्डा और अमित साध ने मुख्य भूमिका निभाई थी।
 
यह फिल्म 6 जुलाई 2016 को रिलीज हुई थी। सुल्तान को रिलीज हुए सात साल पूरे हो गए हैं। सुल्तान के सात साल पूरे होने पर अली अब्बास जफर ने एक पोस्ट शेयर किया। जिसमें उन्होंने फिल्म से जुडे़ सभी लोगों और ऑडियंस को शुक्रिया कहा। 
 
अली अब्बास जफर ने ट्वीट कर लिखा, सुल्तान के 7 साल... प्यार यूं ही बढ़ता रहे। टीम सुल्तान से जुडे़ सभी लोगों को शुक्रिया।
 
बता दें कि फिल्म सुल्तान ने वर्ल्डवाइल बॉक्स ऑफिस पर लगभग 614 करोड़ का कलेक्शन किया था। इस फिल्म में सलमान खान रेसलर की भूमिका में नजर आए थे। 
Edited By : Ankit Piplodiya

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी