बेबी को बेस पसंद है, सुल्तान का यह गाना धूम जरूर मचा रहा है, लेकिन इस गाने की ठीक सिचुएशन फिल्म में नहीं बनाई गई। साथ ही आरफा (अनुष्का शर्मा) का जो किरदार है उस पर यह गाना बिलकुल फिट नहीं बैठता है। 'सुल्तान' देखने वाले ज्यादातर दर्शकों ने यह बात महसूस की है। अनुष्का भी कुछ ऐसा ही फील इस गाने की शूटिंग के दौरान कर रही थीं। उन्होंने निर्देशक अली अब्बास ज़फर पर इस बारे में लंबी बात भी की। कहा कि यह गाना जम नहीं रहा है, पर अली अड़ गए। नहीं माने। दबाव डालकर अनुष्का से यह गाना करवा ही लिया।
अनुष्का का कहना है कि सलमान ने जो 'बलात्कार पीड़ित' वाला कमेंट किया था वो बहुत ही असंवेदनशील था। साथ ही अनुष्का ने कहा कि सलमान अपने में मस्त रहने वाले इंसान हैं। जो मन में आया करते हैं। सामने वाले का ध्यान नहीं रखते। यही वजह है कि अनुष्का और उनमें तालमेल नहीं बैठा। अनुष्का का कहना है कि वे तो सलमान को ठीक से जानती भी नहीं हैं क्योंकि सलमान से उनकी बातचीत कभी नहीं हुई। जब ग्रुप डिस्कशन होता था तभी दोनों ने बातें की हैं।