सलमान ने कहा कि बजरंगी भाईजान की शूटिंग करने में बहुत मजा आया। उनके अनुसार फिल्म रिलीज हो जाने के बाद हमारे देश के लोग जान जाएंगे कि भारत बहुत खूबसूरत है और लोग पक्के तौर पर इन जगहों पर जाना चाहेंगे। सलमान के अनुसार भारत में इतनी खूबसूरत जगह हैं कि लोग विदेश जाने के बदले भारतीय स्थलों पर ही घूमने जाएं। इससे भारतीय पर्यटन को बहुत फायदा होगा।