सलमान से मिलने पाकिस्तान से आई महिला गिरफ्तार

एक पाकिस्तानी महिला, जिसने अपना नाम चंदा खान बताया है को पुलिस ने 30 जुलाई की रात जालंधर स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। इस 27 वर्षीय महिला के पास कोई भी ट्रैवल डॉक्यूमेंट नहीं थे। वीजा और ट्रेन का टिकट भी नहीं था।

दृश्यमकी फिल्म समीक्षा पढ़ने के लिए क्लिक करें

वह अटारी से दिल्ली जाने वाली ट्रेन में सफर कर रही थी। महिला ने बताया कि वह प्रार्थना करने के लिए दरगाह जा रही है। साथ ही उसने यह भी बताया कि वह सलमान खान को देखने और मिलने के लिए भारत आई है। 
बजरंगी भाईजान में भी इससे मिलती-जुलती घटना दिखाई गई है जिसमें पाकिस्तान से आई एक बच्ची भारत में भटक जाती है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें