सलमान नहीं माने तो ये दो स्टार दिखेंगे बिग बॉस में

बिग बॉस का 9वां सीजन कुछ दिनों में शुरू होने वाला है। बिग बॉस के निर्माताओं के सामने सबसे बड़ी समस्या ये है कि कार्यक्रम को होस्ट कौन करेगा? सलमान खान ने पिछली बार ही इशारा कर दिया था कि वे अब इस शो से नहीं जुड़ेंगे, लेकिन उनको मनाए जाने की कोशिश की जा रही है। सलमान के ही कारण इस शो ने लोकप्रियता की बुलंदियों को छुआ था। यदि सलमान शो को होस्ट नहीं करेंगे तो निश्चित रूप से टीआरपी पर इसका असर होगा। 
सूत्रों का कहना है कि निर्माताओं की पहली पसंद सलमान ही है और उन्हें राजी करने की भरपूर कोशिश की जा रही है। सलमान भी स्थिति का मजा ले रहे हैं। यदि सलमान नहीं मानते तो रणवीर सिंह या अक्षय कुमार में से किसी एक को राजी किया जाएगा। संभवत: अक्षय कुमार मान जाएं।

वेबदुनिया पर पढ़ें