सलमान नहीं भूले अर्जुन का कमेंट, अटका दी बोनी की फिल्म

सोमवार, 12 अक्टूबर 2015 (11:40 IST)
बोनी कपूर ने सलमान खान को लेकर 'नो एंट्री' फिल्म बनाई थी जो बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। इसके कुछ अरसे बाद ही बोनी ने सीक्वल बनाने की योजना बना ली। 'नो एंट्री में एंट्री' ये नाम भी तय हो गया। सलमान की डेट्स का इंतजार किया जाता रहा जो अब तक नहीं मिली। कुछ महीनों पहले बोनी, सलमान और फिल्म के निर्देशक अनीस बज़्मी भी मिले थे, लेकिन इसी बीच एआईबी कांड हो गया। अर्जुन कपूर ने इस शो में सलमान की बहन अर्पिता का नाम ले लिया जो सलमान को बिलकुल पसंद नहीं आया।
तब से सलमान ने बोनी कपूर की फिल्म को लटका दिया। सूत्रों के मुताबिक सलमान आसानी से माफ करने वालों में नहीं हैं। उन्होंने बोनी के फोन को उठाना भी बंद कर दिया है। बेटे के  किए की सजा बेचारे बोनी भुगत रहे हैं। 

वेबदुनिया पर पढ़ें