अफवाहों पर विराम... सलमान-सोनाक्षी फिर होंगे साथ

सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा ने दबंग और दबंग 2 में साथ काम किया है। बाद में दोनों के बीच मतभेद की खबरें तेजी से फैली। दबंग 3 को लेकर अक्सर चर्चा होती रहती है कि सोनाक्षी इस फिल्म में नहीं होंगी, जबकि सोनाक्षी हमेशा कहती रही हैं कि रज्जो (दबंग में सोनाक्षी के किरदार का नाम) के बिना दबंग नहीं बन सकती है। 
बहरहाल सोनाक्षी और सलमान 'द-बैंग' टूर में साथ नजर आने वाले हैं जिसके बाद उन अफवाहों पर विराम लग जाएगा जिनमें दोनों के बीच अनबन की बात कही जा रही है। अप्रैल में इस टूर के लिए सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा, बिपाशा बसु, प्रभुदेवा, बादशाह, एली अवराम सहित कुछ सितारे और गायक ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में टूर करने वाले हैं। 
 
सलमान अपने और अन्य हिट गीतों पर परफॉर्म करेंगे। साथ ही सलमान और सोनाक्षी को लेकर स्पेशल एक्ट भी प्लान किया जा रहा है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें