खान का साथ... सुपरहिट का सीक्वल... परिणीति फाइनल

सुपरहिट सीरिज 'दबंग' का तीसरा भाग बनाने की तैयारी है। चूंकि कहानी में थोड़ा फेरबदल है इसलिए सोनाक्षी सिन्हा की जगह फिल्म में नहीं बनती है। वैसे भी सोनाक्षी के साथ सलमान परिवार के संबंध अब ठीक नहीं है। सोनाक्षी की जगह नई हीरोइन की तलाश की जा रही है और कहा जा रहा है कि परिणीति चोपड़ा को फाइनल कर लिया गया है। 
परिणीति के नाम पर 'सुल्तान' के लिए भी विचार किया गया था, लेकिन सलमान राजी नहीं हुए। बाद में अनुष्का शर्मा को ले लिया गया। अब सलमान और परिणीति के बीच सब ठीक है और सलमान को भी परिणीति के नाम पर आपत्ति नहीं है। 
 
वैसे भी सलमान अब नई हीरोइनों के साथ काम करना चाहते हैं। लिहाजा परिणीति के साथ वे दबंगई करते नजर आएं तो कोई आश्चर्य की बात नहीं है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें