क्या लॉकडाउन 4 शुरू होने से पहले अपने फॉर्महाउस से घर पहुंचे सलमान खान? जानिए सच

रविवार, 17 मई 2020 (11:50 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान लॉकडाउन शुरू होने के बाद से ही पनवेल स्थित अपने फार्महाउस में वक्त बिता रहे हैं। सलमान के साथ उनकी दोनों बहने और उनका परिवार भी मौजूद है। साथ ही बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस और यूलिया वंतूर भी हैं।

 
हाल ही में ऐसी खबरें आई थी कि सलमान को अपने घर की याद आ रही है और लॉकडाउन 4 शुरू होने से पहले ही वह बांद्रा स्थित अपने घर के लिए रवाना हो गए हैं। अब ताजा रिपोर्ट की माने तो सलमान अपने फार्महाउस पर ही हैं।
 
बता दें कि लॉकडाउन के दौरान कई बार ऐसी खबरें आईं कि सलमान खान अपने माता-पिता को काफी मिस कर रहे हैं। सलमान खान ने कुछ रिपोर्ट्स में बताया कि वह अपने पिता से वीडियो कॉल पर बात करते रहते हैं। अब लॉकडाउन 4 शुरू होने से पहले ऐसा सुनने को मिला कि दबंग खान अपने घर के लिए रवाना हो गए हैं।
 
हालांकि ताजा जानकारी के मुताबिक सलमान खान अब भी पनवेल स्थित अपने फार्महाउस में ही मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि जब तक लॉकडाउन खत्म नहीं हो जाता तब तक सलमान अपने फॉर्महाउस पर ही रहेंगे।
खबरों के अनुसार सलमान के एक करीबी दोस्त ने बताया कि, 'यकीनन, वह इस लॉकडाउन में अपने माता-पिता को याद कर रहे हैं। लेकिन जब तक लॉकडाउन खत्म नहीं हो जाता वह पनवेल से लौटेंगे नहीं। इसलिए ये खबर सरासर गलत है कि सलमान अपने गैलेक्सी अपार्टमेंट में लौट आए हैं।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी