'मोहिनी' के बाद अब 'जेसिका' बनीं ​​जैकलीन फर्नांडीज

मल्टी-स्टारर फिल्म 'रेस 3' की तैयारियां ज़ोरो पर है। फैंस फिल्म के बारे में हर एक बात जानना चाहते हैं। जहां फिल्म की कास्ट इतनी दिलचस्प है, वहीं अब सलमान खान फैंस को उनका किरदार बता कर फिल्म के लिए और उत्सुक कर रहे हैं। 
 
सलमान खान ने जैकलीन फर्नांडीज़ का एक पोस्टर रिलीज़ किया हैं और साथ ही उनके किरदार का भी खुलासा कर दिया है। इससे पता चला कि बेबी और सेक्सी डॉल जैकलीन सिर्फ ग्लैमर के लिए ही नहीं हैं, बल्कि जैकलीन की फिल्म में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है। 
 
फिल्म में जैकलीन अंडरकवर पुलिस का किरदार निभाएंगी। उनका नाम जेसिका होगा। अब पुलिस का किरदार है तो एक्शन, गोलीबारी, धमाल होना तो बनता ही है। जैकलीन गन चलाती भी नज़र आएंगी। सलमान ने उन्हें 'रॉ पावर' कहा है। 
 
रेमो डिसूजा द्वारा निर्देशित फिल्म 'रेस 3' में सलमान खान और जैकलिन फर्नांडीज के अलावा बॉबी देओल, डेजी शाह, अनिल कपूर और साकिब सलीम भी लीड रोल में होंगे। 
 
जैकलीन और सलमान इसके पहले 2014 में फिल्म 'किक' में नज़र आए थे। 'रेस 3' के बाद वे अब 'किक 2' में भी साथ नज़र आएंगे। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी