सलमान खान लांच करेंगे 'नागिन' मौनी रॉय को

नागिन सीरियल के जरिये घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाली मौनी रॉय इन दिनों शूटिंग खत्म होते ही सलमान खान के पास पहुंच जाती है। अरबाज खान के साथ भी उन्हें अक्सर देखा जाता है। लगातार हो रही मुलाकातों से खबरचियों के कान खड़े हो गए और इसके पीछे की वजह को वे सामने ले आएं। 
 
इन दिनों मौनी रॉय बॉलीवुड स्टार सलमान खान की शरण में हैं या दूसरे शब्दों में कहे तो सलमान खान उनके गॉडफादर बन गए हैं। यूं भी सलमान को गॉडफादर की भूमिका निभाने में बड़ा मजा आता है। सोनाक्षी सिन्हा, ज़रीन खान से लेकर तो अथिया शेट्टी और सूरज पंचोली तक के वे गॉडफादर रहे हैं। इनका करियर बनाने में उनका हाथ अहम रहा है। 
 
खबर है कि वे मौनी रॉय को बड़े परदे पर पेश करना चाहते हैं। सलमान का मानना है कि मोनी की लोकप्रियता का इस्तेमाल बड़े परदे पर भी करना चाहिए। जल्दी ही मौनी फिल्म में दिखाई दे सकती हैं और संभव हुआ तो वे सलमान की नायिका भी बन सकती हैं। अरबाज खान भी मौनी को लेकर एक फिल्म प्लान कर रहे हैं। 

सोशल मीडिया पर मौनी काफी सक्रिय रहती हैं, पेश है उनका बोल्ड अंदाज... अगली स्लाइड्स में... 

वेबदुनिया पर पढ़ें