सलमान खान बोले- 'हां, हो गई शादी', वीडियो देख फैंस हुए शॉक्ड

शनिवार, 5 मार्च 2022 (13:55 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की दुनियाभर में जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। सलमान खान का नाम वैसे तो बॉलीवुड की कई हसिनाओं के साथ जुड़ चुका है, लेकिन 56 साल की उम्र में भी वह कुंवारे हैं। सलमान की शादी का उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

 
हाल ही में सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा की एक फेक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। इस तस्वीर में सलमान सोनाक्षी को अंगुठी पहनाते दिख रहे थे। वहीं दुल्हन के जोड़े में सजी सोनाक्षी सिन्हा की मांग में सिंदूर भी भरा हुआ था। हालांकि यह तस्वीर फोटोशॉप थी।
 
अब सलमान ने एक वीडियो शेयर कर कुछ ऐसा कहा है‍ जिसे सुनकर फैंस थोड़ा शॉक्ड हो सकते हैं। वीडियो में सलमान कहते नजर आ रहे हैं कि 'उनकी शादी हो चुकी है।'
 
सलमान ने अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर एक छोटा सा वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में सलमान खान डबल रोल में हैं। वीडियो में सलमान खान 'हम आपके हैं कौन' के प्रेम के किरदार में दिख रहे हैं। इस वीडियो को सलमान खान के प्रेम और करेंट लुक के साथ एडिट किया गया है।
 
वीडियो में 'प्रेम' का किरदार पूछता है, शादी हो गई है। इसके जवाब में सलमान कहते हैं, 'हो गई।' यह बात सुन 'प्रेम' चौंक जाता है और कहता है, हो गई।
 
इस वीडियो को शेयर करते हुए सलमान ने कैप्शन में लिखा, 'हुई या न हुई... जानने के लिए परसों देखें। सलमान का यह वीडियो एक विज्ञापन है। इस जवाब के पीछे क्या छिपा हुआ है। इसको लेकर परसों यानि 7 मार्च को खुलासा हो जाएगा। 
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान जल्द ही फिल्म 'टाइगर 3' और 'कभी ईद कभी दिवाली में नरज आने वाले हैं। इन ‍दोनों ही फिल्मों की रिलीज डेट का ऐलान हो चुका है। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी