यह वीडियो देख फैन ने कहा सलमान खान बन सकते हैं बेस्ट फादर

मंगलवार, 25 फ़रवरी 2020 (17:22 IST)
सलमान खान को बच्चे बेहद पसंद हैं और अक्सर उन्हें बच्चों को दुलारते हुए देखा जा सकता है। बच्चों के साथ वे बच्चे बन जाते हैं। अपनी बिल्डिंग के बच्चों के साथ भी जब मौका लगता है वे खेलते हैं। 
 
सलमान फिल्म 'राधे' की शूटिंग मुंबई में कर रहे हैं। कल उनके आश्चर्य का ठिकाना नहीं रहा जब एक छोटी और प्यारी-सी फैन, याशिका, उनसे मिलने पहुंची। 


 
सलमान उस प्यारी सी बच्ची की मासूमियत और मुस्कान देख अपने आपको रोक नहीं पाए। उन्होंने फौरन उसे बांहों में ले लिया। ढेर सारा प्यार दिया। पिंक टॉप और डेनिम जींस पहनी वह लड़की भी सुपरस्टार का साथ पाकर बहुत खुश थी। 
 
 
यह वीडियो जब सामने आया तो सलमान के फैंस को बेहद पसंद आया। सभी का कहना है कि सलमान एक अच्‍छे पिता साबित हो सकते हैं क्योंकि वे बच्चों को बेहद प्यार करते हैं। 


 
कुछ महीने पहले एक इंटरव्यू में सलमान से पूछा गया था कि क्या वे किसी बच्चे को गोद लेंगे अथवा सरोगेसी की मदद से पिता बनना चाहेंगे। इस पर सलमान ने कहा कि अभी नहीं। जब होना होगा हो जाएगा। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी