सलमान खान की धमाकेदार परफॉर्मेंस के साथ Bigg Boss 15 का ग्रैंड प्रीमियर हुआ शुरू

शनिवार, 2 अक्टूबर 2021 (22:17 IST)
सलमान खान के पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 15' का ग्रैंड प्रीमियर शुरू हो चुका है। सलमान खान की परफॉर्मेंस के साथ शो की शुरुआत हुई। यह शो करीब तीन महीने तक चलेगा।
 
टीवी एक्टर जय भानुशाली 'बिग बॉस 15' के जंगल में एंट्री लेने वाले पहले कंटेस्टेंट बने हैं। इस दौरान जय ने ब्राउन लेदर जैकेट, व्हाइट टीशर्ट और जीन्स पहनी हुई थी। सलमान ने उन्हें घर में रहने के नियम भी बताए, जिसे सुनकर जय के होश उड़ गए।
 
टीवी एक्टर विशाल कोटियन भी बिग बॉस 15 का हिस्सा बनने वाले हैं। उन्होंने रणवीर सिंह के गाने 'तत्तड़ तत्तड़' पर परफॉर्मेंस करते हुए स्टेज पर एंट्री की। 
 

बिग बॉस 15  सोमवार से शुक्रवार रात 10.30 बजे कलर्स चैनल पर दिखाया जाएगा, जबकि शनिवार और रविवार को यह 9.30 बजे टेलीकास्ट होगा। हर शनिवार और रविवार वीकेंड का वार एपिसोड़ आएगा, जिसमें सलमान खान प्रतियोगियों के साथ बातचीत करते नजर आएंगे। दर्शक इस शो को ओटीटी प्लेटफार्म वूट पर भी टीवी पर टेलीकास्ट होने के बाद देख सकते हैं।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी