GAZAB : सुल्तान सलमान अब यह भाषा सीख कर रोल बनाएंगे दमदार

सलमान अपने किरदार में इतना कभी नहीं घुसते जितना वे 'सुल्तान' के लिए कर रहे हैं। बाल छोटे कर लिए, वजन बढ़ा लिया और अब वे हरियाणवी लहजे में में हिंदी बोलेंगे। कुछ संवाद हरियाणवी में भी होंगे। इसके लिए एक ट्यूटर भी रखा गया है जो सलमान को शूटिंग के दौरान साथ होगा। वह सलमान को हरियाणवी सिखाएगा। 
आमतौर पर हर फिल्म में सलमान एक खास मैनेरिज्म में नजर आते हैं। वे हर भूमिका को सलमाननुमा बना देते हैं, लेकिन 'सुल्तान' में उनका अलग अंदाज दिखेगा। दर्शक सलमान को उनके मैनेरिज्म में ही देखना पसंद करते हैं? क्या उन्हें यह बदलाव पसंद आएगा? इसके जवाब के लिए फिल्म के प्रदर्शित होने का इंतजार करना होगा। 

वेबदुनिया पर पढ़ें