सलमान खान के जवाब से बोलती हो गई बंद

बॉलीवुड में कलाकार ऊंचाई छूने लगता है तो उसके फैंस की संख्या बढ़ने लगती है। साथ ही उसके आलोचकों की संख्या में भी इजाफा होता है। 
 
सलमान खान के आलोचकों को कई दिनों से उनके खिलाफ कुछ बोलने का अवसर नहीं मिल रहा था क्योंकि सलमान की हर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही थी। 
 
जैसे ही सलमान की 'ट्यूबलाइट' बॉक्स ऑफिस पर पिटी, उनके आलोचक शोर मचाने लगे। कहने लगे कि सलमान का सुनहरा दौर खत्म हुआ। 
 
आलोचक यह बात भूल गए थे कि फिल्म फ्लॉप हुई थी, सलमान खान नहीं। ट्यूबलाइट ही बुरी फिल्म थी और उसका पिटना निश्चित था। सलमान तो क्या कोई भी उसे बचा नहीं सकता था। 
 
शोर मचाने वाले आलोचकों को सलमान ने कोई जवाब नहीं दिया। वे 'टाइगर जिंदा है' की रिलीज का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही फिल्म प्रदर्शित हुई और पहले वीकेंड में धमाकेदार व्यवसाय फिल्म ने किया, आलोचकों की बोलती बंद हो गई।
 
फिल्म की सफलता के जरिये सलमान ने आलोचकों को मुंहतोड़ जवाब दे दिया। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी