दबंग 3 के लिए सलमान खान को मिले 'विनोद खन्ना'

दबंग 3 की शूटिंग तेजी से चल रही है जो इस साल के अंत तक रिलीज होगी। इस फिल्म में सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा लीड रोल में हैं। दबंग 3 एक प्रीक्वल है यानी चुलबुल पांडे कैसे पुलिस इंस्पेक्टर बना ये हिस्सा भी फिल्म में दिखाया जाएगा। 
 
दबंग सीरिज में फिल्म अभिनेता विनोद खन्ना ने सलमान के पिता प्रजापति पांडे की भूमिका निभाई थी। 27 अप्रैल 2017 को विनोद खन्ना का देहांत हो गया था। 
 
सभी की जुबां पर यही सवाल था कि दबंग में सलमान के पिता के रोल में विनोद खन्ना को कैसा लाया जाएगा? आखिरकार इसका जवाब मिल ही गया। 

 
सलमान खान ने ट्वीट कर 'विनोद खन्ना' का जमाने से परिचय कराया। इस वीडियो में सोनाक्षी सिन्हा और दबंग 3 के निर्देशक प्रभुदेवा नजर आ रहे हैं। प्रमोद खन्ना इसमें 'विनोद खन्ना' वाला रोल निभाएंगे जो कि विनोद खन्ना जैसे ही नजर आते हैं। 
 
दबंग और दबंग 2 ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाई थी और सलमान के फैंस एक बार फिर चुलबुल पांडे का इंतजार कर रहे हैं। सलमान द्वारा निभाया गया यह किरदार बेहद पॉपुलर है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी