सलमान खान को सांप ने काटा, क्रिसमस पार्टी करने गए थे 'फार्म हाउस'

रविवार, 26 दिसंबर 2021 (12:19 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि सलमान को सांप ने काट लिया है। देर रात पनवेल स्थित फार्महाउस सलमान खान को सांप ने काटा।
 
Koo App
खबरों के अनुसार ये घटना रात को साढ़े तीन बजे हुई। जिसके बाद सलमान को अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका इलाज हुआ। सलमान इलाज करवाकर वापस घर लौट गए।
 
सलमान को बिना जहरवाले सांप ने काटा था, ऐसे में उन्हें इसका ज्यादा असर नहीं हुआ है। उनकी तबियत ठीक बताई जा रही है। सलमान क्रिसमस मनाने परिवार और दोस्तों के साथ अपने फार्म हाउस पहुंचे थे।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी