मोनालिसा का प्रिंटेड ब्रालेट, मिनी स्कर्ट और हैट में समुद्र किनारे दिखा बोल्ड अंदाज

मंगलवार, 18 जनवरी 2022 (12:56 IST)
भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने फिर अपनी बोल्ड तस्वीरों से इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है। मोनालिसा ने अपने ऑफिशियल अकाउंट से फोटो शेयर की है जिसमें वे समुद्र किनारे नजर आ रही हैं। प्रिंटेड ब्रालेट,‍ मिनी स्कर्ट और हैट में उनका सेक्सी अंदाज गजब ढा रहा है। 
 
मोनालिसा ने इस फोटो का कैप्शन दिया है- सूरज, समुद्र, रेत और मैं। इस कैप्शन के जरिये उन्होंने संकेत दिया है कि वे सूरज, समुंदर और रेत को काफी पसंद करती हैं। उनकी यह बोल्ड अदा फैंस को पसंद आ रही है जो उनके कमेंट्स से झलकता है। खूब लाइक्स भी मिल रहे हैं। 
 
गौरतलब है कि 17 जनवरी को मोनालिसा की शादी की सालगिरह थी। उन्होंने अपने पति विक्रांत सिंह के साथ रोमांटिक फोटो पोस्ट की थी। वैसे भी मोनालिसा समय-समय पर बोल्ड फोटो और वीडियो पोस्ट करती रहती हैं और इसी वजह से वे सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी