मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर ट्रक से भिड़ी शबाना आजमी की कार, गंभीर रूप से घायल

शनिवार, 18 जनवरी 2020 (17:14 IST)
गीतकार जावेद अख्तर की पत्नी और अभिनेत्री शबाना आजमी सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। मुंबई-पुणे एक्सप्रेस पर  उनकी कार की ट्रक से टक्कर हो गई।


इस हादसे में शबाना के सिर और हाथ में चोटें आईं हैं। हादसे में घायल शबाना आजमी को एमजीएम हॉस्पिटल पनवेल में भर्ती कराया गया है। 

बताया जा रहा है कि जब यह हादसा हुआ, उस समय कार में शबाना आजमी के पति जावेद अख्तर भी सवार थे। हालांकि उनको चोट नहीं आई है।

रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक अनिल पारास्कर ने बताया कि दुर्घटना मुंबई से करीब 60 किलोमीटर दूर खालापुर के पास दोपहर करीब साढ़े तीन बजे हुई। आजमी जिस कार से यात्रा कर रही थीं वह ट्रक से टकरा गई। उन्होंने बताया कि आजमी को नवी मुंबई के एमजीएम अस्पताल ले जाया गया है। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है।
 
बता दें कि शबाना के पति जावेद अख्तर ने 17 जनवरी को अपना 75वां बर्थडे सेलिब्रेट किया है। उन्होंने अपने बर्थडे को काफी स्पेशल तरीके से एन्जॉय किया था। उनकी बर्थडे पार्टी में फिल्म जगत के कई बड़े सितारे शामिल हुए थे।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी