क्या 40 करोड़ रुपये में साइन की है शाहिद कपूर ने नई फिल्म?

गुरुवार, 17 अक्टूबर 2019 (12:20 IST)
ये ऐसी बात है जो बॉलीवुड में तेजी से फैल रही है कि शाहिद कपूर ने जर्सी का हिंदी रीमेक करने के बदले में 35 से 40 करोड़ रुपये की मांग की है और बात मान ली गई है। 
 
भले ही शाहिद ने कबीर सिंह जैसी ब्लॉकबस्टर मूवी दे दी हो, लेकिन अभी भी वे इतने बड़े स्टार नहीं हैं कि इतनी भारी फीस उन्हें दे दी जाए। 
 
वैसे बॉलीवुड में रिवाज है कि जैसे ही कोई फिल्म हिट होती है स्टार फीस बढ़ा देते हैं। आयुष्मान खुराना ने 500 फीसदी फीस बढ़ा दी है। फिल्म फ्लॉप होने के बाद कोई फीस कम नहीं करता। 
 
खैर जब बॉलीवुड के खबरचियों ने खबर की सच्चाई का पता लगाया तो यह बात गलत ही साबित हुई। जर्सी का तेलुगु वर्जन सारे खर्चे जोड़ने पर 18 करोड़ रुपये में बना था। 
 
तो अब वे हिंदी रीमेक के हीरो को 40 करोड़ तो देने से रहे। यह बात किसी के दिमाग की उपज है। अब इससे क्या फायदा या नुकसान है यह तो आने वाले समय में पता चलेगा। 

ALSO READ: करवा चौथ को फिल्मों ने बनाया फैशनेबल
वैसे बता दें कि जर्सी एक असफल क्रिकेटर की कहानी है। इसमें उसका अपने पिता, पत्नी और बेटे के साथ के रिश्ते को भी खूबसूरती के साथ दिखाया गया है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी