शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म के नाम से उठा पर्दा, फर्स्ट लुक भी आया सामने

WD Entertainment Desk

सोमवार, 15 सितम्बर 2025 (16:59 IST)
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर और निर्देशक विशाल भारद्वाज की फिल्म का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म की शूटिंग खत्म हुई है। अब मेकर्स ने फिल्म का नाम अनाउंस करते हुए इसका फर्स्ट लुक भी रिलीज कर दिया है। 
 
शाहिद कपूर की इस फिल्म का नाम 'ओ रोमियो' है। शाहिद कपूर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म 'ओ रोमियो' का फर्स्ट लुक शेयर किया है।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor)

पोस्टर में शाहिद हैट पहने हुए हैं और अपना चेहरा छिपाते नजर आ रहे हैं। फिल्म 'ओ' रोमियो' 14 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 
 
इस फिल्म में शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी और नाना पाटेकर की अहम भूमिका होगी। यह फिल्म शाहिद और निर्देशक विशाल भारद्वाज की चौथी साझेदारी है, जिन्होंने पहले 'कमीने', 'हैदर' और 'रंगून' जैसी फिल्में बनाई हैं।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी