शाहरुख खान के 'मन्नत' के बाहर लगी नेम प्लेट अचानक गायब हुई, 25 लाख है कीमत, लगे हैं हीरे

शनिवार, 28 मई 2022 (18:12 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान जितने फेमस हैं उनका ही पॉपुलर उनका घर 'मन्नत' भी है। 'मन्नत' के बाहर हमेशा किंग खान के फैंस की भीड़ लगी रहती है। भले ही फैंस को शाहरुख की झलक ना मिले, लेकिन वह मन्नत के बाहर खड़े होकर तस्वीर जरूर खिंचवाते हैं।

 
हाल ही में 'मन्नत के बाहर एक नई नेम प्लेट लगाई गई थी, जिसकी कीमत लगभग 25 लाख रुपए बताई जा रही थी। लेकिन अब अचानक यह नेम प्लेट गायब हो गई है। इस नेम प्लेट के साथ फैंस खूब तस्वीरें लेते थे, इसकी वजह से वे निराश है।
 
'मन्नत' के बाहर लगी नेम प्लेट को हटाने की वजह भी सामने आई है। खबरों के अनुसार इस महंगी नेम प्लेट से एक हीरा गिर गया था जिसके बाद इसे हटा दिया गया है। इस नेम प्लेट की मरम्मत और बाकी काम घर के अंदर ही होंगे। इसे ठीक कराने के लिए कारीगरों को बुलाया गया है।
 
खबरों के अनुसार नई नेम प्लट को गौरी खान ने डिजाइन करवाया था। शाहरुख खान ने 2001 में मुंबई में अपने सपनों का घर 13.32 करोड़ रुपए में खरीदा था। पहले शाहरुख इस बंगले को 'जन्नत' नाम देना चाहते थे, लेकिन बाद में उन्होंने इसे 'मन्नत' नाम दिया, क्योंकि यह उनका ड्रीम बंगला था।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी