इस फिल्म में गाइड की भूमिका निभाएंगे शाहरुख खान

रविवार, 9 जुलाई 2017 (12:47 IST)
मुंबई। बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान अपनी आने वाली फिल्म में टूरिस्ट गाइड की  भूमिका निभाते नजर आएंगे। 'जब हैरी मेट सेजल' 4 अगस्त को रिलीज होगी। 
 
शाहरुख ने इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' में काम किया  है। फिल्म में अनुष्का शर्मा की भी अहम भूमिका है। 'जब हैरी मेट सेजल' में शाहरुख खान  के किरदार का नाम हरिंदर सिंह मेहरा उर्फ हैरी है, जो एक टूरिस्ट गाइड है। 
 
यह किरदार वास्तव में थोड़ा गंभीर है, क्योंकि हैरी हमेशा खोया-खोया रहता है। हैरी को  अपनी जिंदगी में किसी की तलाश है, जो सेजल (अनुष्का शर्मा) से मिलने के बाद पूरी  होती है। हैरी के इसी सफर पर यह फिल्म आधारित है।
 
इम्तियाज अली ने बताया कि मैं हमेशा से टूर गाइडों से प्रभावित रहा हूं। गाइड, पर्यटकों  को खूबसूरत जगहों पर ले जाते हैं और जब सभी टूरिस्ट वहां की खूबसूरती को निहारने में  व्यस्त होते हैं, तब यह टूर गाइड दूसरी तरफ देख रहे होते हैं। गाइड के जीवन में एक  समय ऐसा आता है, जब वे इससे ऊब जाते हैं। इस फिल्म में गाइड के इसी जीवन को  दिखाया गया है। (वार्ता)

वेबदुनिया पर पढ़ें