बिकिनी में शमा सिकंदर का बोल्ड अंदाज, सोफे पर बैठ दिए सेक्सी पोज

रविवार, 17 नवंबर 2019 (13:30 IST)
एक्ट्रेस शमा सिकंदर अपने बोल्ड और सेक्सी लुक के लिए जानी जाती हैं। अक्सर इंटरनेट पर शमा सिकंदर का बोल्ड लुक वायरल रहता हैं। हाल ही में एक बार फिर शमा ने अपनी हॉट तस्वीर फैंस संग सोशल मीडिया पर शेयर की है।

शमा सिकंदर ने बिकिनी पहने एक मोनोक्रोम तस्वीर शेयर की है। इस मोनोक्रोम तस्वीर में शमा बिकिनी के साथ शर्ट और हैट पहने पोज दे रही हैं। शमा की ये तस्वीर बेहद सेक्सी है और इसमें उनके एक्सप्रेशन देखने लायक हैं।
शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्ट‍िव रहती हैं। वे अक्सर अपनी ग्लैमरस फोटोज अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। साथ ही वे अपने प्रोजेक्ट्स और जिंदगी के बारे में फैंस को बताती रहती हैं।
शमा हाल ही में रिलीज हुई फिल्म बाईपास रोड में नजर आईं थीं। नील नितिन मुकेश स्टारर इस फिल्म में शमा ने एक मॉडल का किरदार निभाया है।
बता दें कि शमा सिकंदर ने फिल्म प्रेम अगन (1988) से बॉलीवुड डेब्यू किया था। लेकिन उन्हें टीवी सीरियल ये मेरी लाइफ है से पहचान मिली। उन्होंने कई फिल्मों और टीवी शोज में काम किया है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी