एक्टर शरमन जोशी के पिता अरविंद जोशी का निधन, 84 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

शुक्रवार, 29 जनवरी 2021 (12:38 IST)
बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी के पिता अरविंद जोशी का निधन हो गया है। गुजराती थिएटर एक्टर और डायरेक्टर रहे अरविंद जोशी ने 29 जनवरी को दुनिया को अलविदा कह दिया। वो 84 साल के थे और उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे।

 
अरविंद जोशी ने निधन पर एक्टर परेश रावल ने दुख जताया है। उन्होंने अरविंद के निधन को भारतीय रंगमंच के लिए एक बड़ा नुकसान बताया। परेश रावल ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'भारतीय रंगमंच को बड़ा नुकसान। बेहद दुख के साथ हम जाने-माने अभिनेता श्री अरविंद जोशी को अलविदा कहते हैं।'
 
उन्होंने लिखा, एक स्टालवार्ट, एक बहुमुखी अभिनेता, एक निपुण थीस्पियन, ये वो शब्द हैं जो उनके प्रदर्शन के बारे में सोचते हुए मेरे दिमाग में आते हैं। शरमान जोशी और उसके परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं। ओम शांति।
 
बता दें कि अरविंद जोशी जाने माने गुजराती थिएटर आर्टिस्ट थे। वे अपने पीछे पत्नी, बेटे शरमन जोशी और बेटी मानसी जोशी रॉय को छोड़ गए हैं। मानसी भी टेलीविजन में एक्टिंग की दुनिया का एक जाना-माना नाम हैं और वे एक्टर रोहित रॉय की पत्नी हैं।
 
शरमन जोशी की बात करें तो वह बॉलीवुड के जाने माने एक्टर हैं। उन्होंने अपनी एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1999 में फिल्म गॉडमदर के जरिए की थी। शरमन में इंडस्ट्री में काम करते हुए दो दशक से भी ज्यादा समय हो चुका है। उन्होंने फरारी की सवारी, 3 इडियट्स, रंग दे बसंती, ढोल, गोलमाल सहित कई फिल्मों में काम किया है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी