एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों अपने बैक टू बैक प्रोजेक्ट में बिजी चल रही हैं। हाल ही में रिलीज उनकी फिल्म छिछोरे लोगों को खूब पसंद आई। इस फिल्म में वो सुशांत सिंह राजपूत के अपोजिट कास्ट हुई थीं। वहीं हाल ही में श्रद्धा कपूर ने अपने पिता शक्ति कपूर की बेहद पुरानी तस्वीर को शेयर की है। जिसमें उन्हें पहचानना मुश्किल ही नहीं बल्कि नामुमकिन हैं।
शक्ति कपूर बॉलीवुड के ऐसे एक्टर हैं, जिन्होंने एक्शन से लेकर कॉमेडी और धमाकेदार कई कैरेक्टर रोल भी किए हैं। लंबे समय से हिन्दी फिल्मों से दूर शक्ति कपूर को आखिरी बार उन्हें डांस रियलिटी शो डांस इंडिया डांस के मंच पर नजर आए थे।
हिन्दी फिल्मों के बाद शक्ति कपूर अब भोजपुरी फिल्मों में काम करने जा रहे हैं। भोजपुरी फिल्म लेडी सिंघम में वो रानी चटर्जी और गौरव झा के साथ काम करते दिखाई देंगे। भोजपुरी फिल्मों में काम करने को लेकर शक्ति कपूर ने कहा कि ये भाषा मुझे काफी अच्छी लगती है। जिसकी वजह से वो भोजपुरी कलाकारों से अक्सर टच में रहते हैं।