सोशल मीडिया पर छाई श्वेता तिवारी की बेटी पलक की ग्लैमरस तस्वीरें

रविवार, 16 अगस्त 2020 (16:18 IST)
श्वेता तिवारी की बेटी पलक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में पलक ने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
 
पलक तिवारी इस तस्वीर में अपने बालों से खेलती नजर आ रही हैं। पलक खुले बालों में मुस्कुराती हुई बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
 
वहीं एक अन्य तस्वीर में पलक का ग्लैमरस अंदाज नजर आ रहा है। पलक की तस्वीरों पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। कोई उनकी तस्वीर को सुपर क्यूट बता रहा है तो कोई उनकी स्माइल और सादगी पर फिदा है। 
 
पलक तिवारी जल्द ही बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही है। उनकी पहली फिल्म 'रोजी' का पोस्टर भी रिलीज हो चुका है। फिल्म के पोस्टर में पलक ग्लैमरस लुक में नजर आ रही हैं। इस फिल्म को विशाल मिश्रा डायरेक्ट कर रहे हैं।
 
बता दें पलक श्वेता तिवारी और उनके पहले पति राजा चौधरी की बेटी हैं। साल 2007 में श्वेता ने पति राजा चौधरी से तलाक ले लिया। इसके बाद, श्वेता ने 2013 में अभिनव कोहली से शादी की। हालांकि अभिनव से श्वेता का रिश्ता भी लंबा नहीं चल पाया। इनसे उनका एक बेटा रेयांश कोहली है। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी