सिनेमाघर की छत पर रणवीर सिंह ने मचाया धमाल

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और सारा अली खान स्टारर फिल्म सिम्बा 28 दिसंबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो गई है। रणवीर और सारा जमकर अपनी फ्लिम का प्रमोशन कर रहे हैं। हाल ही में रणवीर फिल्म को लेकर अपने फैंस का रिएक्शन जानने मुबंई के गेटी गैलेक्सी थिएटर में पहुंचे। 
 
यहां पर रणवीर ने सिनेमाघर की छत पर चढ़कर जमकर डांस किया। उन्होंने सिनेमाघर की छत पर खड़े-खड़े ही फैंस से बातचीत की और अपनी फिल्म के कुछ डायलॉग्स भी बोले। 
 
अपने जोश और एनर्जी के चलते बॉलीवुड का पावर हाउस कहे जाने वाले रणवीर सिंह ने एक बार फिर से साबित किया कि वह अपने टाइटल के लिए परफेक्ट हैं।
 
इस मौके पर सिम्बा के डायरेक्टर रोहित शेट्टी और बांद्रा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरिक्षक भी मौजूद थे। रोहित भी इस मौके पर मस्ती करते नजर आए। 
 
फिल्म सिम्बा ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। फिल्म ने तीन दिन में 72 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। सिम्बा, इस साल रिलीज हो कर पहले दिन सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में छठे नंबर पर है।
(सभी फोटो: गिरीश श्रीवास्तव)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी