सिंह इज़ ब्लिंग का बॉक्स ऑफिस पर 6ठा दिन

अक्षय कुमार की 'सिंह इज़ ब्लिंग' ने वीकेंड पर अच्छा धमाल मचाया। वीकडेज़ में रफ्तार कम हुई और कलेक्शन नीचे आए, लेकिन अच्छी बात यह है कि कलेक्शन स्थिर हो गए हैं। सोमवार, मंगलवार और बुधवार को कलेक्शन लगभग एक जैसे हैं जो कि अच्छी बात है। 
फिल्म ने पहले दिन 20.67 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 14.50 करोड़, तीसरे दिन 19.27, चौथे दिन 7.10, पांचवे दिन 6.56 और छठे दिन 5.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। छ: दिन का कुल कलेक्शन होता है 73.40 करोड़ रुपये। विदेश के कलेक्शन भी जोड़ लिए जाए तो कुल कलेक्शन होता है 89.90 करोड़ रुपये।
 
गौरतलब है कि यह फिल्म 92 करोड़ रुपये की है। फिल्म के विभिन्न राइट्स अच्छी रकम में बिके हैं। भारत से इस फिल्म को 80 करोड़ रुपये का कलेक्शन करना होगा तब यह फिल्म सुरक्षित रहेगी और अब यह बात तय है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें