BOX OFFICE : सिंह इज़ ब्लिंग की रफ्तार पर चौथे दिन लगा ब्रेक

वीकेंड के बाद पहले सोमवार यानी चौथे दिन फिल्म के कलेक्शन नीचे आते हैं और 'सिंह इज़ ब्लिंग' भी अपवाद नहीं है। तीन दिन तक बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद फिल्म के चौथे दिन के कलेक्शन 7.10 करोड़ रुपये पर आ गए जबकि तीसरे दिन का कलेक्शन 19.27 करोड़ रुपये रहे थे। सिंह इज़ ब्लिंग की तेज रफ्तार पर ब्रेक लगा है। 

आमिर और सलमान में क्यों हुई कहासुनी... जानने के लिए क्लिक करें
 
अक्षय कुमार की पिछली फिल्म 'ब्रदर्स' का भी यही हाल था। तीन दिन तक अच्छा प्रदर्शन करने के बाद फिल्म के कलेक्शन चौथे दिन कम हुए और उसके बाद फिल्म संभल नहीं सकी। उम्मीद है कि सिंह इज़ ब्लिंग के साथ ऐसा नहीं होगा।

जज़्बा की कहानी पढ़ने के लिए क्लिक करें
 
चार दिनों में यह फिल्म 61.54 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। सबसे पहले फिल्म को 82 करोड़ रुपये के आंकड़े तक पहुंचना होगा, तब जाकर इसकी लागत निकलेगी और उसके बाद मुनाफा। अक्षय की पिछली कुछ फिल्में औसत रही थीं। इस बार हिट होना जरूरी है। देखना ये है कि अब सिंह इज़ ब्लिंग बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करती है। 
 
विदेशी कलेक्शन भी जोड़ लिए जाए तो अब तक यह फिल्म 78.04 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। 

 

वेबदुनिया पर पढ़ें