सोनाक्षी सिन्हा के भाई कुश ने की सगाई

कुश सिन्हा बॉलीवुड में पहचान बनाने में अब तक सफल नहीं हो पाए हैं और उन्हें सोनाक्षी सिन्हा के भाई या शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे के रूप में ही जाना जाता है। पिछले सप्ताह गुपचुप तरीके से मुंबई के एक होटल में कुश सिन्हा ने सगाई की। बात को इतना छिपाया क्यों गया, यह समझ के परे है। लंदन में रहने वाली तरूणा अग्रवाल से कुश ने सगाई की। मौके पर सुभाष घई, सोनाक्षी, लव, पूनम सिन्हा सहित कुछ लोग उपस्थित थे। बताया जा रहा है कि अगले वर्ष जनवरी में शादी होगी। 
लव और कुश सिन्हा

वेबदुनिया पर पढ़ें