क्यों धरने पर बैठीं सोनाक्षी सिन्हा?

सोमवार, 13 अप्रैल 2015 (17:04 IST)
बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा मुंबई की गलियों में बड़े रोष में नजर आईं और लोगों के हुजुम के साथ धरना प्रदर्शन करने लगी।चौकिए मत,क्योंकि सोनाक्षी सच में धरना प्रदर्शन नहीं कर रही थी।

सोनाक्षी अपनी आने वाली फिल्म 'अकीरा' का एक सीन कर रही थीं जिसके दौरान लोगों की भीड़ के बीच निडर होकर टीयर गैस के बीच संघर्ष करती व धरना प्रदर्शन करती नजर आई। खबरों के मुताबिक इस फिल्म में सोनाक्षी लीड रोल में नजर आएंगी।
 
साथ ही यह भी सुनने को मिल रहा कि शत्रुघ्न सिम्हा भी इस फिल्म में सोनाक्षी के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए देखे जा सकते हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें