प्रतिष्ठित लोग को वास्तविक रूप में रहना चाहिए : सोनाक्षी सिन्हा

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'मिशन मंगल' की सक्सेस को एंजॉय कर रही हैं। सोनाक्षी ने 'दबंग' सीरीज की पहली फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। सोनाक्षी ने बॉलीवुड में 9 साल पूरे कर लिए हैं। हाल ही में सोनाक्षी ने कहा कि प्रतिष्ठित लोगों के लिए जरूरी है कि वे अपना वास्तविक रूप सामने रखें क्योंकि लोग उन्हें पसंद करते हैं।


सोनाक्षी सिन्हा ने कहा कि जब कभी वह बाहर जाती हैं या लोगों के सामने आती है तो वह खुद को बनावटी पेश करने में विश्वास नहीं करतीं क्योंकि बनावटीपन किसी को भी कहीं नहीं ले जाता है।
 
ALSO READ: लेफ्ट हैंड से क्रिकेट खेलना चाहते हैं सुशांत सिंह राजपूत, शेयर की अपनी ड्रीम लिस्ट
 
सोनाक्षी सिन्हा ने कहा, वास्तविक बने रहना बेहद महत्वपूर्ण है खासकर तब जब आप लोगों को प्रभावित करने की स्थिति में हों। वास्तविकता को जीवित रखना बेहद महत्वपूर्ण है। बनावटीपन जीवन में आपको कहीं नहीं ले जाता। 
 
उन्होंने कहा मेरा वास्तविक रूप ही मेरे और प्रशंसकों के बीच एक सीधा संबंध स्थापित करता है। मैं सोशल मीडिया या दूसरे तरीकों से लोगों के रूबरू हो रही होती हूं तो मैं वास्तविक रहना पसंद करती हूं और यहां तक कि जब मैं कुछ पोस्ट कर रही होती हूं, तो मैं इसे खुद करना पसंद करती हूं। मुझे असली बनना पसंद है।
 
सोनाक्षी सिन्हा, 'दबंग' फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके निर्देशक प्रभु देवा हैं। फिल्म में सलमान खान लीड रोल में हैं। फिल्म का टीजर पोस्टर रिलीज हो गया है। सलमान की ये फिल्म कन्नड़, तेलुगू और तमिल में भी रिलीज होगी।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी