सोनाक्षी सिन्हा ने बताया क्यों हैं सलमान खान इंडस्ट्री में सबसे अलग

WD Entertainment Desk

सोमवार, 30 जून 2025 (14:55 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने अपने सिने करियर की शुरुआत साल 2010 में रिलीज सुपरहिट फिल्म 'दबंग' से की थी। इस फिल्म में सोनाक्षी ने सलमान खान के साथ काम किया। इसके बाद सोनाक्षी ने सलमान के साथ दबंग 2 और दबंग 3 में भी काम किया।
 
सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही की एक बातचीत में बताया कि आखिर वह क्या है जो सुपरस्टार सलमान खान को इस चकाचौंध भरी इंडस्ट्री में सबसे अलग और लार्जर देन लाइफ पर्सनेलिटी बनाता है। सोनाक्षी सिन्हा पहले भी सलमान की तारीफ कर चुकी हैं, लेकिन इस बार उनकी बात दिल को छू गई। 
 
उन्होंने सलमान की एक ऐसी खासियत पर रोशनी डाली जो कम ही देखने को मिलती है और वह है शोहरत को लेकर उनका बेपरवाह अंदाज़। सोनाक्षी सिन्हा ने कहा, सलमान को बाकियों से क्या अलग बनाता है, पता है? उनकी शोहरत को लेकर बेफिक्री। जैसे उन्हें फर्क ही नहीं पड़ता कि वो कितने बड़े स्टार हैं। बहुत ही नॉर्मल, बिल्कुल सहज। 
 
सोनाक्षी ने कहा, ऐसा लगता है जैसे उन्होंने स्टारडम को इतनी सादगी से लिया है कि शायद उन्हें खुद भी नहीं पता कि वो कितने बड़े सुपरस्टार हैं। वो अपनी ही दुनिया में रहते हैं, अपनी तरह से ज़िंदगी जीते हैं और मुझे यही सबसे ज़्यादा कमाल लगता है।
 
सोनाक्षी की ये तारीफ उन कई लोगों की भावनाओं से मेल खाती है जिन्होंने सलमान खान के साथ काम किया है। दशकों से बॉक्स ऑफिस पर राज करने के बावजूद सलमान को हमेशा ज़मीन से जुड़ा इंसान माना गया है। उनकी दरियादिली, साफ़गोई और जबरदस्त फैन फॉलोइंग के चलते वो आज भी एक रहस्य की तरह हैं, एक ऐसे सुपरस्टार जो इमेज और पब्लिसिटी से भरी इंडस्ट्री में बिल्कुल अलग नजर आते हैं।
 
सोनाक्षी की यह तारीफ उन कई लोगों की भावनाओं से मेल खाती है जिन्होंने सलमान खान के साथ काम किया है। दशकों से बॉक्स ऑफिस पर राज करने के बावजूद सलमान को हमेशा ज़मीन से जुड़ा इंसान माना गया है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी