अनारकली सूट में बेबी बंप छुपाती नजर आईं सोनाक्षी सिन्हा, लगने लगे प्रेग्नेंसी के कयास

WD Entertainment Desk

बुधवार, 15 अक्टूबर 2025 (10:53 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल मोस्ट लवली कपल में से एक हैं। दोनों की बॉन्डिंग को फैंस काफी पसंद करते हैं। हाल ही में सोनाक्षी अपने पति के साथ एक इवेंट में पहुंचीं। इसके बाद एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की खबरें वायरल होने लगी है। 
 
दरअसल, डिजाइनर विक्रम फडनीस के फैशन शो में सोनाक्षी और जहीर को रैंप वॉक करते देखा गया। इस दौरान सोनाक्षी फ्लोरल प्रिंट के रेड अनारकली सूट पहने नजर आईं। वहीं ब्लैक कलर की शेरवानी पहने हुए थे। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

इवेंट में सोनाक्षी अपने पति संग पोज देती दिख रही थीं। इस दौरान उन्होंने अपना पेट कवर कर रखा था। एक्ट्रेस ने रेड कार्पेट पर अपना बेबी बंप दुपट्टे से कवर कर रखा था। एक्ट्रेस का लूट आउटफिट देखकर उनकी प्रेग्नेंसी की अफवाहें तेज हो गई। 
 
एक्ट्रेस के फोटो और वीडियो पर कमेंट करके उनकी प्रेग्नेंसी के कयास लगा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'क्या सोनाक्षी प्रेग्नेंट हैं?' एक अन्य ने‍ लिखा, 'प्रेग्नेंसी ग्लो। ये तो पक्का प्रेग्नेंट हैं।' 
 
बता दें कि सोनाक्षी और जहीर ने 23 जून 2024 को रजिस्टर्ड मैरिज की थी। सोनाक्षी की इंटरकास्ट मैरिज को लेकर खूब बवाल भी मचा था। हालांकि इससे कपल को कोई फर्क नहीं बना। दोनों की रोमांटिक बॉन्डिंग फैंस को काफी पसंद आती है। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी