कान महोत्‍सव में नजर आईं सोनम कपूर

रविवार, 17 मई 2015 (20:32 IST)
कान। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने 68वें कान अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में रेड कॉरपेट पर नीले रंग का गाउन पहनकर चहलकदमी की। यह गाउन जाने माने डिजाइनर ‘राल्फ एंड रूसो’ ने डिजाइन किया।
 
ला रियाल पेरिस की ब्रांड एंबेसडर के रूप में इस प्रतिष्ठित महोत्सव में पांचवीं बार शामिल हो रहीं सोनम कल शाम अपनी घुंघराली लटें लहराते हुए रेड कॉरपेट पर चलीं। 
 
इससे पहले आज सोनम ने अलग-अलग मौकों पर गुलाबी रंग की घुटनों तक की ड्रेस और साड़ी लेजर कट ब्लाउज पहना था। रांझाना की यह अदाकारा कल भी रेड कॉरपेट पर नजर आएंगी। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें