देखिए, सोनम कपूर और आनंद की शादी के फोटो

बॉलीवुड अदाकारा सोनम कपूर आज अपने प्रेमी एवं उद्योगपति आनंद आहूजा के साथ विवाह बंधन में बंध गईं। आनंद कारज की इस रस्म में उनके परिवार के सदस्यों और बॉलीवुड से उनके कुछ करीबी दोस्तों ने शिरकत की। फैशन के अलग अंदाज और अलग - अलग तरह की ड्रेसेस को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाली सोनम दुल्हन के लाल लिबास में बेहद सुंदर दिख रही थीं। डिजाइनर अनुराधा वकील के डिजाइन किए लहंगा चोली पहने और जेवरों से लदी सोनम एकदम शाही नजर आ रही थीं। 
 
बांद्रा में सोनम की एक रिश्तेदार के घर सिख रीति रिवाजों के साथ सोनम और आनंद शादी के बंधन में बंधे। आनंद कारज की रस्म दोपहर साढ़े 12 बजे शुरू हुई और एक बजकर 20 मिनट पर संपन्न हुई। पिता अनिल कपूर, मां सुनीता कूपर, हर्षवर्धन कपूर, अर्जुन कपूर, संजय कपूर, बोनी कपूर उनकी बेटियां जाह्नवी और खुशी कपूर के अलावा मोहित मारवाह और परिवार के कई अन्य सदस्य इस दौरान मौजूद रहे। 
 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी