खबरों के अनुसार पैसों की जरूरत के चलते विशाल को बहकाया गया। उन्हें हॉलिडे के लिए कंबोडिया जाने का लालच किया गया था, लेकिन वापस आने पर एक्टर को एक ट्रॉली बैग को साथ लेकर आने के लिए कहा गया, जो ड्रग्स से भरा था। अधिकारी इस पूरी साजिश के पीछे के नाइजीरियन गिरोह को पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं।
विशाल ब्रह्मा में साल 2019 में आई फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' में सम्राट नाम का किरदार निभाया था। इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ, तारा सुतारिया और अनन्या पांडे मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इसके अलावा विशाल बिहू अटैक फिल्म में भी नजर आ चुके हैं।