3 शर्तों के साथ... कपिल के शो में सुनील लौटने के लिए तैयार!

सुनील ग्रोवर ने पुष्टि तो नहीं की है, लेकिन चैनल और शो से जुड़े लोगों का कहना है कि सुनील ग्रोवर ने द कपिल शर्मा की शो में वापसी का मन बना लिया है। उनको मनाने के प्रयास लंबे समय से जारी थे। दबाव डालने की बातें भी कही जा रही है। चैनल ने वो अनुबंध दिखा दिया कि अचानक आप शो नहीं छोड़ सकते। शायद सुनील अपने अपमान की सारी बात भूल जाने को तैयार हैं और बड़ा दिल रखते हुए उन्होंने कपिल को माफी दे दी है और शो में वापसी करने को तैयार हो गए हैं। खबर है कि तीन शर्त भी उन्होंने रख दी है जो मंजूर कर ली गई है। 
क्या है वो शर्तें... अगले पेज पर

शर्त नं 1: फीस डबल कर दी जाए।
शर्त नं 2 : कपिल के साथ वे कम से कम मंच साझा करेंगे। 
शर्त नं 3 : कपिल को अपना व्यवहार सुधारना होगा। 
 
इन शर्तों को मान लिया गया है और संभव है कि जल्दी ही मशहूर गुलाटी और रिंकू भाभी इस शो में हंगामा करते नजर आए। शो की टीआरपी गिरने की भी खबर है। शायद सुनील की वापसी इस शो को फिर ऊंचाइयों पर ले जाए।

वेबदुनिया पर पढ़ें