सनी लियोनी का साउथ इंडियन लुक सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, हॉट अंदाज में पोज देती आईं नजर

शुक्रवार, 19 फ़रवरी 2021 (18:00 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह फैंस के साथ अक्सर अपनी हॉट एंड बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में सनी लियोनी ने अपना एक अलग साउथ इंडियन लुक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

 
सनी लियोनी का यह फोटोशूट केरल में हुआ है। तस्वीरों में सनी ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रही हैं। तस्‍वीरों में वह पिंक कलर की धोती और ब्लाउज में नजर आ रही हैं। उन्होंने माथे पर पिंक कलर की बिंदी और हाथों में पिंक कलर की चूड़ि‍यां पहनी हुई है। 
 
इस लुक में सनी बहुत प्यारी लग रही हैं। अपने साउथ इंडियन लुक को शेयर करते हुए सनी ने कैप्शन में लिखा, 'भगवान के देश केरल से मुझे प्यार हो गया।'
 
किसी तस्वीर में सनी बोट पर बैठी नजर आ रही हैं तो किसी तस्वीर में उनका क्लोजअप शॉट दिख रहा है। सनी लियोनी की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
 
एक्ट्रेस सनी लियोनी अपने बोल्ड अंदाज के चलते काफी लोकप्रिय हैं। वह अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर करती हैं। उनकी एक झलक पाने के लिए उनका हर फैन बेताब रहता है। यही वजह है कि सनी के फैंस उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स पर ख़ास नज़र रखते हैं।
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो सनी लियोनी बीते दिनों वेब सीरीज बुलेट में नजर आई थीं। सनी लियोनी इन दिनों अपकमिंग वेब सीरीज 'अनामिका' को लेकर चर्चा में हैं। इस वेब सीरीज को विक्रम भट्ट डायरेक्ट कर रहे हैं।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी