सोनम की उम्र की सुरवीन से लिप-लॉक करेंगे अनिल कपूर

अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर हाल ही में 31 वर्ष की हुई हैं। इसी उम्र की सुरवीन चावला के साथ अनिल कपूर '24' नामक टीवी धारावाहिक का दूसरा सीजन कर रहे हैं। यह थ्रिलर सीरियल जुलाई में शुरू होगा। इसका पहला सीजन काफी सराहा गया था। 
 
इस शो में सुरवीन के साथ अनिल कपूर रोमांस करते नजर आएंगे। दोनों के बीच कई इंटीमेट सीन भी हैं और लिप-लॉक करने वाले दृश्य भी। दिलचस्प बात यह है तो यह है सुरवीन उम्र के मामले में अनिल कपूर की बेटी सोनम से भी एक महीने छोटी हैं। 
सुरवीन का मानना है कि इस बात को तिल का ताड़ बनाया जा रहा है। अब लोग बदल गए हैं। दृष्टिकोण बदल गए हैं। शो में दिखाया गया है कि दोनों एक-दूसरे को चाहने लगते हैं और इसलिए किसिंग सीन भी जरूरी है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें