धोनी पर सुशांत सिंह राजपूत की नजर

सुशांत सिंह राजपूत अच्छी तरह समझ गए हैं कि धोनी बनना आसान बात नहीं है। सभी उनके अभिनय पर कड़ी नजर रखेंगे। लिहाजा धोनी बनने के लिए वे मेहनत करने से पीछे नहीं हट रहे हैं। अब तक वे धोनी के मैचेस टीवी पर देखते आए। पुराने मैच देखने के लिए इंटरनेट का सहारा लिया ताकि धोनी की बॉडी लैंग्वेज और अंदाज को बारीकी से पकड़ सकें।

अब तो धोनी के मैचेस देखने के लिए सुशांत स्टेडियम भी जाने लगे हैं। पिछले दिनों उन्होंने चेन्नई में धोनी का एक मैच देखा। अगला मैच भी देखने वाले हैं। लाइव मैच का माहौल वे पकड़ना चाहते हैं। ये बात तो आपको पता ही होगी कि वे 'एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी' में भारतीय क्रिकेट टीम के महत्वपूर्ण खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी का किरदार निभा रहे हैं। 

वेबदुनिया पर पढ़ें