सुशांत और कृति... पार्टी से निकल कार में हो गए फुर्र

फिल्म 'राब्ता' में एक्टर सुशांत सिंह राजपूत और एक्ट्रेस कृति सेनन ने साथ काम किया था। फिल्म तो नहीं चली, लेकिन इन दोनों के बीच प्यार की चर्चाएं ज़रूर बनने लगी थीं। हालांकि दोनों ने कभी अपने रिलेशनशिप के बारे में खुलासा नहीं किया, लेकिन उनकी ऑन-स्क्रीन और ऑफ-स्क्रीन कैमिस्ट्री हमेशा यह जता ही देती थी। हाल ही में दोनों की साथ में आउटिंग की खबर भी ज़ोरों पर है। 
 
कुछ दिन पहले हुई फराह खान की पार्टी में से दोनों एक्टर्स सुबह जल्दी एक ही कार में निकल गए थे। पहले कभी दोनों साथ में ऐसे स्पॉट नहीं किए गए थे, लेकिन अब वे खुलकर सामने आ रहे हैं। 
 
'राब्ता' एक्टर्स फिल्म के बाद से ही रिलेशनशिप की खबरें नकार रहे हैं। सुशांत ने तो यह तक कह दिया था कि उन्होंने कभी भी कृति के साथ रिलेशनशिप की बात नहीं सोची। वो नहीं चाहते कि लोग उनकी फिल्म सिर्फ उनकी कैमिस्ट्री देखने के लिए आए। 
 
दोनों की दोस्ती की खबरें पिछले साल भी चरम पर थी। मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की बर्थडे पार्टी में दोनों ने जमकर डांस भी किया था। इसके बाद लंदन में नए साल के सेलीब्रेशन में उन दोनों की तस्वीर फिर वायरल हुई। 
 
गौरतलब है‍ कि सुशांत ने साल तक टेलीविजन स्टार अंकिता लोखंडे को डेट किया, लेकिन फिर उनमें ब्रेकअप हो गया। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी